उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे कांकेर जिले के 21वें कलेक्टर हैं। अभिजीत सिंह वर्ष 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। कांकेर जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करने के पहले वे छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर जिला नारायणपुर, प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी), मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण, संचालक भू-अभिलेख, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रबंधक संचालक पाठ्य पुस्तक निगम तथा मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।
There is no ads to display, Please add some
