समाज के सभी वर्गो के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान कलेक्टर श्री छिकारा

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व एवं प्रदेश व जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसलिए मीडिया का प्रयास होना चाहिए कि ये जानकारियां यथार्थ परख हो। मीडिया का प्रस्तुतीकरण ऐसा होना चाहिए जो समाज का मार्गदर्शन कर सकेें। कलेक्टर आकाश छिकारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आशा व्यक्त की। वे हमेशा की तरह जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अपने मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ताकि जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिले। उन्होंने पत्रकारों से जिले के विकास को और बेहतर गति मिले इस संबंध में भी चर्चा की। पत्रकारों ने इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं की ओर कलेक्टर को अवगत कराया। परिचयात्मक बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार गण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version