गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण अभियान 25 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी सभी राशनकार्डो में शामिल सदस्यों के नवीनीकरण की कार्यवाही 29 फरवरी तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के खण्ड 4 (6) के प्रावधान अनुसार राशनकार्ड का नवीनीकरण प्रत्येक 5 वर्ष में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार किए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए है। श्री नेताम ने बताया कि राशनकार्डो के नवीनीकरण के लिए हितग्राही द्वारा आवेदन 25 जनवरी से 15 फरवरी तक लिया जाएगा। नवीनीकरण के पश्चात् राशनकार्डो का वितरण 1 फरवरी से 29 फरवरी तक किया जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण अवधि में सभी राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। राशनकार्ड का वितरण स्थानीय निकायों द्वारा सामान्य राशनकार्डो को छोड़कर शेष सभी नवीनीकृत राशनकार्ड निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। सामान्य राशनकार्ड 10 रू. प्रति कार्ड की राशि सहित हितग्राही द्वारा प्रदाय की जाएगी। एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डो के समयबद्ध नवीनीकरण के लिए आवेदनों की प्राप्ति खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प के जरिए की जाएगी। यह एप्प हितग्राही द्वारा अपने मोबाईल में अथवा उचित मूल्य दुकानों में संधारित टैबलेट अथवा दुकान संचालक के पंजीकृत एंड्रायड मोबाईल में डाउनलोड कर इसके जरिए आवेदन की प्रस्तुति की जा सकेगी।
नवीनीकरण के बाद राशन कार्डो का वितरण 29 फरवरी तक करने के निर्देश-एसडीएम नेताम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




