गाँव-गाँव मे नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगो को निरंतर कर रहे अपील 

 पाण्डुका(गंगा प्रकाश):-  नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज सेवी व कवि संजय कबीर शर्मा ने गाँव गाँव में जाकर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोगो का साथ और काफी सराहना की जा रही।ग्रामीण अंचल के स्कूलो  में भी नौनिहाल बच्चो शराब,बिडी़,सिकरेट,तम्बाकू आदी नशीले पदार्थ को सेवन न करने एवं दूरी रहने निरंतर प्रयास कर रहे है और अच्छे शिक्षा ग्रहण करने के साथ जरूरतमंद स्कूली बच्चो के लिए स्कूली बैग का वितरण किया जा रहा है जिससे बच्चो को पुस्तक कापी स्कूल लाने में कोई असुविधा ना हो समाजसेवी संजय कबीर शर्मा ने नशा को नाश करो सब मीलकर प्रयास करो उद्देश्य को लेकर नशा से दूर होने के लिए लोगो से अपील की जा रही और उन्होने कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है।जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले मौत का शिकार हो जाता है। इन नशीली पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक हानि पहुचाने के साथ साथ ही समाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है । नशे की बुरी लत से अपराध सहित व्यक्ति के परिवार को और खुद को पूरी बर्बाद कर देती है । अक्सर देखा जाता है कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है ।उनको भी इस प्रकार की शिक्षा मिलती है और भविष्य में उनको भी दोस्तो से ऐसी ही संगत मिलना शुरू होती है,जिसकी वजह से वे नशे की लत में पड़ जाते है और मानसिक संतुलन खो देते है ।इस आसुरी प्रवृत्ती को समाप्त करना परमाश्यक है जिससे हम सभी मिलकर एकता का भावना पैदा कर नशा को नाश कर स्वच्छ समाज का निर्माण करना है ।हर देशवासी को इस नशा मुक्ति के प्रति खुद में और अपने आसपास के लोगो मे जागरूकता फैलाना और नशा मुक्ति अभियान के तहत सहायता करना बहुत जरूरी है ।हम सब मिलकर एक दिन देश को नशा मुक्त देश बना सकते है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version