मुंगेली। मुंगेली जिला पुलिस बल के द्वारा लगातार नशे की विरुद्ध कार्रवाई करते नजर आ रही है । उसी कड़ी में आज मुंगेली पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सालिगराम धृतलहरे के निर्देश में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी तेज नाथ सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर देशी मदिरा दुकान चारभाटा रोड दाऊपारा से धर्मेंद्र निर्मलकर निवासी एंड्रूज वार्ड दाऊपारा को अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 0176 में लेकर दाऊपारा की ओर से आ रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली तेजनाथ सिंह व स्टाफ के द्वारा मौके पर ही पकड़ कर आरोपी धर्मेंद्र निर्मलकर के विरुद्ध अपने स्कूटी में एक बोरी में अवैध रूप से शराब परिवहन करते करते हुवे जो 40 देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 3600 रुपए है उसे जप्त किया गया, साथ ही आरोपी के खिलाफ आरोप दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में प्र आर. मनोज सिंह ठाकुर, आर. परमेश्वर जांगड़े, शशी गंधर्व, मनोज टंडन सहित थाना सिटी कोतवाली के स्टाफ को अहम भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some
