’बैठक में गरियाबंद, धमतरी सहित ओडिशा राज्य के नुआपाड़ा, नबरंगपुर एवं कालाहांडी जिले के कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद’

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के संबंध में आज अंतर जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष से कलेक्टर आकाश छिकारा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई शामिल हुए। साथ ही पड़ोसी जिला धमतरी के कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित पड़ोसी राज्य ओडिसा के सीमावर्ती जिले नुआपाड़ा, नबरंगपुरएवं कालाहांडी के कलेक्टर एवं एसपी भी वीसी के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्वाचन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

कलेक्टर श्री छिकारा ने जिले के सीमावर्ती इलाकों के मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए निर्वाचन के सफल आयोजन के लिए आपसी सहयोग की बात बैठक में शामिल कलेक्टर-एसपी से कही। सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में आपसी समन्वय के साथ शांति एवं सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने आवश्यकतानुसार सहयोग करने पर सहमति प्रदान किए। बैठक में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर आदान प्रदान करने, सीमावर्ती नाकों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीमापार मादक पदार्थों की रोकथाम, सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शांतिपूर्ण चुनाव संपादन में भूमिका निभाने एवं अंतरजिला समन्वय बेहतर करने के लिए जरूरी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में संबंध में चर्चा हुई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version