
उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। नौसेना दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन संजय शुक्ला एन.एम. (से.नि.) द्वारा लट्टीपारा कांकेर निवासी 81 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक सिग्नलमैन सरजू प्रसाद शर्मा को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतपूर्व सैनिक सिग्नलमैन श्री शर्मा भारतीय नौसेना में 31 जनवरी 1958 को भर्ती हुए थे। उन्होंने देश की सेवा पूर्ण निष्ठा से करने के पश्चात 12 जून 1969 को सेवानिवृत्त हुए। वे एक उम्दा सबमेरिन क्रू मेंबर थे और सेवा के दौरान उन्होंने 02 युद्ध में भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
There is no ads to display, Please add some


