रमन सिंह और भाजपा नेताओं का चरित्र ही है कांग्रेस की छवि धूमिल करने दुष्प्रचार करना

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, न्यायालय से मिली राहत की गलत व्याख्या कर फिर झूठ बोल रहे हैं। न्यायालय ने भाजपा को झूठ, प्रपंच, जोड़-तोड़, हेराफेरी, और मनगढ़ंत पटकथा से दुष्प्रचार के आरोप से मुक्त नहीं किया है। रमन सिंह और संबित पात्रा के द्वारा कांग्रेस के खिलाफ़ की गई ट्वीट को सही नही ठहराया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने ऑफिशयल ट्वीटर साइड में जनमानस में कांग्रेस की छवि धुमिल करने, नफरत फैलाने, कांग्रेस की कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पोस्ट किया था जिसे ट्वीटर ने भी मैनिपुलेटेड मीडिया घोषित किया था। भाजपा नेताओं के इस गिरी हुई घटिया हरकत के खिलाफ कांग्रेसजनों ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई थी। एफआईआर भी दर्ज भी हुआ था। उच्च न्यायालय ने कुछ विषयों को संज्ञान में लेते हुए उनके एफआईआर को रद्द किया है। कांग्रेस के पास न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील का अवसर है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ, कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, हमेशा नफरत फैलाने के लिए इस प्रकार से टूलकिट का इस्तेमाल किया जाता है। रमन सिंह, संबित पात्रा के अलावा कई भाजपा के नेता हैं जिनके खिलाफ देश भर में शिकायतें हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार के दौरान हुए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की घोटाला, गड़बड़ियां एवं झीरम घाटी नक्सली नरसंहार हत्याकांड जांच के लिए राज्य सरकार ने जब एसआईटी बनाया तब भाजपा नेता उस जांच को प्रभावित करने के लिए न्यायालय जाते हैं और जांच को रूकवाते हैं। जांच में लगी रोक जिस दिन भी हटेगी और जांच होगी, घोटालेबाज, षड्यंत्रकारी जेल में होंगे चाहे वो रमन सिंह हो या भाजपा के अन्य कोई नेता हो।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version