कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार,अध्यक्ष ने बताया पूर्वनियोज़ीत था बहिष्कार करना

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 28 सितंबर को नगर पंचायत फिंगेश्वर की आयोजित आम बैठक काफी हंगामेदार रही | बैठक के प्रारंभ से ही विपक्षी कांग्रेस पार्षदों की नीति बैठक में विभिन्न मुद्दों के चलते परिषद की बैठक में हंगामा करने एवं कार्यवाही ना चलने देने की लग रही थी |कांग्रेस के पार्षद नगर पंचायत अंतर्गत हो रहे अनेक कार्यों से काफी नाराज एवं काम न होने के आरोपों को लगाते हुए बैठक शुरू होते ही हंगामा करने लगे | कांग्रेसी पार्षदों नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुकमणी मांडले, पूर्व अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, कमलेश यादव,सुनीता श्रीवास,दीपक श्रीवास,बेनी राम सोनवानी, ठाकुर राम साहू सहित एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, डोंगर सिंह मरकाम एवं नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर श्रीवास्तव द्वारा नगर में नवरात्र पर्व के चलते अनेक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था ना होने, साफ सफाई में लापरवाही,नगर में चल रहे अनेक निर्माण कार्यों एवं सुधार कार्य पर्याप्त राशि होने के बाद भी नहीं होने तथा कहीं-कहीं काफी धीमी गति से काम होने वह भी गुणवत्ता हीन होने आदि पर काफी मुखर होकर विरोध करने लगे |पार्षदों ने बैठक में गत दिनों वार्ड वार हुए समस्या निवारण शिविर में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही न किए जाने का भी विरोध कर रहे थे |पार्षदों का आरोप था कि नवीन राशन कार्ड बनवाने,प्रधानमंत्री आवास के मामलों में स्वीकृति,मुख्यमंत्री पेंशन योजना सहित अन्य पेंशन योजना,आवासीय पट्टा के मामलों जैसे छोटे-छोटे लेकिन जनहित के मामलों पर कार्यवाही ना किए जाने में काफी आक्रोशित थे| विपक्षी पार्षदों की गतिविधि से ऐसा लग रहा था कि वे आज की बैठक में हंगामा करने के उद्देश्य से ही बैठक में आए थे बैठक में तय एजेंडे पर चर्चा करने के लिए तैयार ही नहीं थे लग रहा था कि विपक्षी पार्षदों ने यह तय किया हुआ था कि वह आज की बैठक होने ही नहीं देंगे |अंततः कांग्रेस के सभी पार्षद शोर-शराबा करते हुए नारा लगाते बैठक का बहिष्कार कर बैठक हाल से बाहर निकल गए |इस प्रकार कांग्रेस ने आज की बैठक का बहिष्कार किया |कांग्रेस पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की|

इसके ठीक उलट फिंगेश्वर नगर में कभी भी नगर पंचायत के कार्यों के खिलाफ कांग्रेस पार्षद कभी भी नगर में सक्रिय नहीं दिखते नागरिकों ने आरोप लगाया है कि बैठक में मात्र नारेबाजी करना बैठक का बहिष्कार करने से नगर का विकास अथवा नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं होगा कांग्रेस पार्षद जिस तरह बैठक में अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर रहे थे वैसे ही सक्रिय लोगों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा रहना चाहिए|
इधर आज की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों की पूर्व नियोजित बैठक में हंगामा कर बहिष्कार पर तंज कसते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि नगर पंचायत फिंगेश्वर के सामान्य सभा में 9 एजेंडों पर चर्चा की जानी थी|जिसमें महत्वपूर्ण बिंदु राष्ट्रीय परिवार सहायता,वृद्धा पेंशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जाति सत्यापन आदि के साथ-साथ शहर की अनेक विकास मुद्दे पर चर्चा किया जाना था परंतु आज के कांग्रेस पार्षदों के विरोध से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसी भी गरीब आम जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है सामान्य सभा की बैठक का विरोध तथा वार्ड के हितग्राही जिन्हें आज की बैठक के प्रस्ताव से लाभ मिलना था उन हितग्राहियों का कांग्रेस के पार्षदों द्वारा विरोध किया गया है|श्री यादव ने आगे बताया कि उनके वार्ड के गरीब हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले यदि कांग्रेसी पार्षद यह सोचते तो परिषद की बैठक का विरोध नहीं करते और डट कर अपनी बातों को परिषद के सामने रखते| हमारे शहर के पढ़ने वाले अनेक बच्चे जो अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं जिन्हें सत्यापन के आधार पर लाभ मिलता वह भी कांग्रेसियों के षड्यंत्र का शिकार हो गए| बैठक में रखे गए एजेंडे में नगर के नए बस स्टैंड में कांपलेक्स निर्माण से यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलता परंतु शायद कांग्रेसी पार्षद यह भी नहीं चाहते थे|शहर विकास के एजेंडे के साथ हितग्राही मूलक ही एजेंडा था जिसका विरोध करने से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है|
आज की बैठक में कांग्रेस पार्षदों के बहिर्गमन पर भाजपा नेताओं पूनम यादव,रामू राम साहू,श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव,पदमा यदु आदि ने कहा कि जनता को देखना चाहिए कि किस तरह मात्र अपने वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर उन्हें खुश करने के लिए कांग्रेस के चुने हुए नगर प्रतिनिधियों ने नगर की समस्याओं एवं नगर विकास की अनेक योजनाओं के साथ अनेक योजनाओं के लाभ से अनेक लोगों को वंचित कर दिया|बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जाति प्रमाण पत्र,वृद्धा पेंशन जैसे अनेक प्रकरणों पर निर्णय लेकर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचता परंतु कांग्रेस पार्षदों ने मात्र बैठक के बहिर्गमन के उद्देश्य को ही प्राथमिकता दी | भाजपा ने नगर की जनता से अपील की है कि लोगों के हित का विरोध करने वालों को समय आने पर सबक सिखाएं जिससे अपने राजनीति हित के लिए आम लोगों के हित को दरकिनार करने वालों को सबक मिले |

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version