फोटो की जुगाड़, मजदूरी की लूट! ग्राम पंचायत लोहड़ापानी में पंचायतकर्मियों ने उड़ाए नियमों के परखच्चे…

 

रायगढ़/लैलूंगा(गंगा प्रकाश)। जिले के लैलूंगा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहड़ापानी में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत चल रहे मैदान समतलीकरण कार्य में फर्जी फोटो अपलोड कर मास्टर रोल जनरेट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पारदर्शिता लाने के लिए बनाए गए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS ऐप) को पंचायत कर्मचारियों ने मज़ाक बना कर रख दिया है।

नेट से उठाई गई तस्वीरें, फर्जी हाजिरी :

जांच में यह सामने आया है कि कार्य स्थल पर मजदूरों की वास्तविक फोटो अपलोड करने के बजाय इंटरनेट से डाउनलोड की गई तस्वीरों का उपयोग किया गया है। कई फोटो में महिला मजदूर के नाम पर पुरुष खड़े नजर आ रहे हैं, और जिनकी तस्वीर है वे कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे।

मनरेगा सिस्टम की उड़ रही धज्जियाँ :

 14 अप्रैल 2025 को सुबह 11:22 बजे ली गई तस्वीर को 11:28 बजे अपलोड किया गया। भू-निर्देशांक (22.3652504, 83.6799112) भी मौजूद है, लेकिन जिस “समूह फोटो-1” को अपलोड किया गया है उसमें मौजूद चेहरे स्थानीय मजदूरों से मेल नहीं खाते।

नई प्रणाली को भी बना दिया खिलौना :

NMMS ऐप का उद्देश्य था फर्जी उपस्थिति को रोकना। इसके लिए नियम है कि जो मजदूर कार्य स्थल पर कार्यरत हों, उन्हीं की उपस्थिति के साथ फोटो अपलोड की जाए। लेकिन यहां तो नियमों को ताक पर रख पंचायतकर्मियों ने एक ‘जुगाड़ तंत्र’ खड़ा कर लिया है।

क्या अंग्रेज मजदूरी कर रहे हैं? :

 स्थानीय ग्रामीणों ने व्यंग्य करते हुए कहा -“फोटो देखकर तो लगता है जैसे अब मजदूरी अंग्रेज कर रहे हैं, और नाम हमारे गांव की औरतों का दर्ज है।”

जनपद सीईओ का जवाब – जांच होगी :

जब इस पूरे मामले को लेकर जनपद सीईओ श्री सनत नायक से जानकारी साझा की गई, तो उन्होंने कहा: “आपके माध्यम से जानकारी मिली है, मैं इस पर जांच करवाता हूँ।”

जनता का सवाल – जवाब कौन देगा?

  • कार्यस्थल पर मौजूद नहीं होने वाले मजदूरों की हाजिरी कैसे लग रही है?
  • क्या पंचायत में टेक्निकल असिस्टेंट और सचिव इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं?
  • क्या असली मजदूरों को मजदूरी दी भी जा रही है?

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version