गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)।  गरियाबंद पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर एवं एसडीओपी बाजी लाल सिंह अनुविभाग मैनपुर के मार्ग दर्शन में थाना मैनपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को 24 घण्टा के अन्दर गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा चुराये गये सोना-चांदी के जेवर को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना मैनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.06.2022 से 01.07.2022 के दरम्यानी दिन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे चांदी के जेवर एक जोडी चांदी के पहुची किमती 10000/रु, दो जोडी चांदी की बिछिया किमती 1000/रु एक नग चांदी की करधन किमती 5000/रु, एक जोडी चांदी के पैठी किमती 8000/रु सोने की 14 नग लॉकेट किमती 42000/रु, एवं नगदी रकम 16800/रु को घर कमरे में लोहे के संदूक में रखा था तथा मै दिनांक 30.06.22 को अपनी मायके झरियाबाहरा गयी थी और मेरे पति काम पर गया था घर वापस आने पर अपने कमरे में रखे लोहे के संदूक में लगा ताला टूटा हुआ तथा संदूक में रखे सोना-चांदी का जेवर व नगदी रकम नही था। जिसे आसपास पता तलाश किया पता नही चला तभी चोरी गये सोना-चांदी जेवर को उसकी पडोसी हलधर मरकाम की पत्नि भोज बाई के द्वारा पहने जाने देखने पर अपने जेवर जैसा प्रतीत होने पर प्रार्थिया द्वारा थाना मैनपुर रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/24 धारा 454,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लिया जाकर आरोपी हलधर मरकाम से घटना के संबंध व चोरी गये मशरूका के संबंध में पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम अंतर्गत मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने घटना दिनांक 30.06.22 को प्रार्थिया के घर कमरे में घूस कर संदूक में रखे सोना-चांदी जेवर को चोरी करना अपराध घटित करना व प्रकरण में चोरी गये सोना-चांदी को आरोपी के कब्जे से चोरी गये मशरूका एक जोडी चांदी के पहुंची, दो जोडी चांदी की बिछिया, एक नग चांदी की करधन एक जोडी चांदी के पैठी, सोने की 14 नग लॉकेट कुल किमती 66000/रु को बरामद कर समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर आरोपी द्वारा अपराध घटित करने व जुर्म स्वीकार करने पाये जाने पर आरोपी हलधर मरकाम पिता स्व धनिराम उम्र 40 साल साकिन बेगरपाला थाना मैनपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

          उक्त कार्यवही में निरी. शिवशंकर हुर्रा, सउनि यदुराज ठाकुर, प्राआर. चूड़ामणि देवता, आर. 638 भगवान नेता आर, 747 कोमल धृतलहरे, आर 262 यादराम पटेल, आर. 468 मोती लाल, आर. 553 राउमण साहूकार की शहीदी की भूमिका जारी।
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version