फुगड़ी में सास अंशोबाई और बहू द्रोपती भी बनी विजेता
छुरा (गंगा प्रकाश)– जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का समापन ग्राम सिवनी में संपन्न हुआ।समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नीलकंठ ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज एवं जनपद सदस्य एवं अतिथि के रुप में दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य, जागृति ठाकुर जनपद सदस्य,सुखबती टांडे जनपद सदस्य, संतुराम ध्रुव सरपंच हरदी, अशोक ठाकुर सरपंच देवरी, कुमारी बाई सरपंच पेण्ड्रा,प्रीतम ध्रुव सरपंच,मेवालाल नायक उपसरपंच,ओंकार सिंह उपसरपंच,नागवंशी दीवान, सतान्द ठाकुर सचिव,रुपसिंह यादव सचिव,जयराम जगत वरिष्ठ कांग्रेसी सिवनी,नथेलराम साहू वरिष्ठ नागरिक सिवनी,लखन तिवारी वरिष्ठ नागरिक हरदी, शिवदयाल हरदी,पुनितराम ठाकुर राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष व ब्लांक अध्यक्ष इंटक कांग्रेस रूपनाथ बंजारे जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मजदूर संघ श्रमिक संगठन मंचासीन रहे। 9 ग्राम पंचायतों में खेले गए पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों का जोन स्तरीय प्रतियोगिता में 14 सामूहिक एवं एकल खेलों में जनपद स्तर के चयन हेतु शामिल हुए।मुख्य अतिथि की आसंदी से नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संस्कृति परम्परा को संजोने के लिए तीज त्योहारों के साथ-साथ खेलकूद की ओर भी कदम बढ़ाया है विलुप्त होती छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परंपरागत खेल बिल्लस, पिटठुल, बांटी,भंवरा,संखली, गिल्ली डंडा, फुगड़ी को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक रुप देकर नई पीढ़ी के बच्चों को जोड़ने की पहल सरकार द्वारा की गई है।जागृति ठाकुर ने कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे मोबाइल गेम में लिप्त होने से मैदानी खेलों से दूर हो रहे हैं जिससे परंपरागत खेलों से जोड़कर बचपन बचाया जा सकता है।सुखबती टांडे ने कहा कि विवाह पूर्व इसी गांव की माटी में मैंने परंपरागत खेल को खेलते हुए बिताया है और आज अतिथि बनने का सौभाग्य इन्हीं खेलों के कारण मिला है कार्यक्रम को जयराम जगत दीपक चंद्राकर एवं अशोक ठाकुर ने भी संबोधित किया। हेमलाल कंवर एडीईओ जनपद छुरा,नंदझरोखा कुर्रे संकुल समन्वयक,राजू साहू पीटीआई के मार्गदर्शन में संपन्न खेल प्रतियोगिता में सभी खेलों में चयनित खिलाड़ियों को शील्ड एवं मैडल देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।तीन आयु वर्ग 6-18वर्ष ,18-40वर्ष, 40प्लस में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता की विशेषता रही कि फुगड़ी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत हरदी से सास एवं बहू दोनों अपने अपने वर्ग में विजेता रहीं जिसमें 40प्लस आयु में सास अंशोबाई ने तथा18-40 वर्ग में बहू द्रोपती विजेता रही। कबड्डी महिला तीनों वर्गों में पेण्ड्रा की टीम विजेता बनी।खोखो, संखली,बिल्लस एवं 100 मी दौड़ महिला तीनों वर्ग में हरदी की टीम विजेता बनी।कार्यक्रम संचालन शिक्षक हीरालाल साहू ने एवं आभार सरपंच प्रीतम ध्रुव ने व्यक्त किया। निर्णायक के रुप में डी के साहू, भूपेंद्र ध्रुव, शीतल दास बांधे, अशोक गुप्ता, दिनेश मरकाम,हेमंत साहू, सत्यव्रत साहू, टेपचंद ध्रुव, सुनील नागेश, लकेश्वर साहू, तिवारी, हेमंत सरिता कंवर, पूर्णिमा धुरंधर, यमुना ठाकुर, गोमती ध्रुव, पहाड़सिग, आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवा दिये।इस अवसर पर राजीव युवा मितान सिवनी के,राजीव युवा मितान क्लब खैरझिटी,जरगांव,राजीव युवा मितान क्लब लोहझर,देवरी, पेण्ड्रा,भरुवामुड़ा,भोजनालय व्यवस्था कमेटी सिवनी की टीम को सम्मानित किया गया।जिसमें ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


