अनुशासन, लगन के साथ किया गया परिश्रम सदैव फलीभूत होता है – के. आर. सिन्हा

नेशन्स प्राईड पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

प्रतिभा सम्पन्न छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

छुरा (गंगा प्रकाश)। बाल मनोविज्ञान कहता है कि सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु इच्छा है। यदि किसी के मन में सफल होने की इच्छा है तो वह निश्चित रूप से सफल होगा। इन्हीं मनोवैज्ञानिक अवधारणाओं को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए नेशन्स प्राईड पब्लिक स्कूल छुरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान छात्र-छात्राओं के विशिष्ट प्रयासों की सराहना और पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। विद्यालय ने संज्ञानात्मक और सह संज्ञानात्मक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले नवांकुरों को सम्मानित किया। बच्चों के न केवल अकादमिक उत्कृष्टता की सराहना की गई बल्कि सर्वश्रेष्ठ वक्ता, उदीयमान कलाकार, सर्वश्रेष्ठ नवाचार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सह पाठयक्रम उत्कृष्टता, सबसे गुणी छात्र, नियमितता और समय की पाबंदी जैसी श्रेणियों की भी सराहना की गई। समारोह की शुरुआत ईष्ट देवों की स्तुति के साथ हुई। उपरान्त स्वागत, वन्दना, भाषण दिया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कूल गीत, प्रेरणादायक गीत एवं नृत्य प्रदर्शन की सभी ने सराहना की गई। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति संरक्षक सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर सिन्हा, शाला संचालक ललित कुमार साहू, प्राचार्य संतोष कुमार निषाद, पालक समिति सचिव भूपेंद्र कुमार देवदास, सदस्य अजेंद्र कुमार कमार, श्रीमती गंगा ओगरे, कृति यादव, कन्हैया यादव, श्रीमती चुम्पश्वरी साहू, लेख सिंह ध्रुव, शिव सेन जी, साजीता बेगम, राजेश राठौर द्वारा छात्र-छात्राओ को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से के.आर. सिन्हा ने कहा कि मेहनत का फल बहुत मीठा होता है। अनुशासन के साथ परिश्रम, लगन और समय पर किया गया कार्य सदैव फलीभूत होता है। संचालक ललित साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी संस्था की प्रतिबद्धता को दुहराया। पालकों को सेवा का अवसर प्रदान करने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया। विद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली भावी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य संतोष कुमार निषाद ने विजेताओं को बधाई और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। सर्वप्रथम मन में इच्छा जागृत करें और उसके अनुरूप मेहनत करें।उन्होंने बच्चों को उन नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए याद दिलाया जो संस्थान का एक अभिन्न अंग हैं। यह न केवल विजेताओं के लिए बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी गर्व का क्षण था। जिनको उनके बच्चे की सफलता पर सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नज़र आए। कार्यक्रम में शिक्षक महेश्वर नायक, कृष्णेश यादव, तरुण कंवर, श्रीमती शारदा सिन्हा, प्रिया साहू, मंजुलता साहू, चितरंजनी निषाद, किरण निषाद, जया यादव, अर्चना साहू, देवबती निषाद, हसीं साहू, स्टॉफ राधा दीदी, धन्नू सोरी, हेमंत, गया प्रसाद, पालकगण एवं शालेय विद्यार्थी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version