नेपाल सरकार के मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने किया सम्मानित, बस्तर की पत्रकारिता को मिली वैश्विक पहचान

राजमन कश्यप

नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। बस्तर की धरती से उठी पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान स्थापित कर रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के वरिष्ठ युवा पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक डॉ. अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ के करकमलों से प्रदान किया गया।

यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर, नारायणपुर और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के समर्पण, साहस और जनसेवा की भावना का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ गौरवपूर्ण सम्मान है।

सीमाओं से परे पहुंची जनसरोकारों की पत्रकारिता

डॉ. अभिषेक बेनर्जी को यह सम्मान भारत-नेपाल के बीच पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वर्षों से वे बस्तर, विशेषकर नारायणपुर और अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की वास्तविक तस्वीर को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाते रहे हैं।

समारोह में भारत और नेपाल के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, शिक्षाविद तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

करंट से हुई मौत, अब जांच के घेरे में पुलिस की कार्रवाई

पत्रकारिता समाज के प्रति सबसे बड़ा उत्तरदायित्व

सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. अभिषेक बेनर्जी ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, लोकतंत्र और मानवता के प्रति एक पवित्र उत्तरदायित्व है। उन्होंने भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।

नारायणपुर के पत्रकारों ने भी बढ़ाया जिले का मान

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से पत्रकार शामिल हुए। नारायणपुर जिले से डॉ. अभिषेक बेनर्जी के साथ पत्रकार सूरज सरकार, मुकेश सिंह एवं अनुज जोशी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने। सभी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बस्तर की पत्रकारिता की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले का सम्मान बढ़ाया।

गेंदा फूल की खेती से बदली किसान हेमचंद साहू की तस्वीर

बस्तर की आवाज़ को मिला वैश्विक मंच

डॉ. अभिषेक बेनर्जी लंबे समय से आदिवासी समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक परिवर्तन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर निर्भीक एवं संवेदनशील पत्रकारिता करते आ रहे हैं। उनकी लेखनी ने बस्तर की वास्तविक तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही समर्पण आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मान तक लेकर आया है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया गौरव

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप, जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों तथा सामाजिक संगठनों ने डॉ. अभिषेक बेनर्जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया।

कौन हैं डॉ. अभिषेक बेनर्जी?

डॉ. अभिषेक बेनर्जी नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के जिला प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक नेतृत्व और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि, यूनिसेफ का मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड, गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अब नेपाल सरकार, बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री द्वारा प्रदान किया गया अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान–2026 उनके गौरवशाली पत्रकारिता जीवन की एक और स्वर्णिम उपलब्धि बन गया है।

यह सम्मान केवल डॉ. अभिषेक बेनर्जी का नहीं, बल्कि उस निर्भीक पत्रकारिता का सम्मान है जो समाज की आवाज़ बनकर सत्य, संवेदना और जनहित को सर्वोच्च मानती है। साथ ही यह पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version