जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर फूल-मालाओं, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से हुआ भव्य अभिनंदन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के तिरंगा चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। चारों ओर कांग्रेस के झंडे लहराए गए और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरे तिरंगा चौक को उत्सव स्थल में बदल दिया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर सम्मान भी किया गया।
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के गरियाबंद आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
करंट से हुई मौत, अब जांच के घेरे में पुलिस की कार्रवाई
तिरंगा चौक पर आयोजित स्वागत समारोह देर तक चर्चा का विषय बना रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनआंदोलनों को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता रहा कि जिले में कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार है।
