गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना संभावित है। इसके अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक इस कार्यक्रम में 05 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देकर अपना ऑनलाइन नामांकन करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए इनोवेट इंडिया के वेबसाईट पर जाना होगा। नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर परीक्षा पे चर्चा 2024 लिंक में जाकर अपना नाम, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आदि की जानकारी अंकित करना होगा।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर व सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रधानमंत्री से अपने पूछे जाने वाले प्रश्न भी प्रेषित कर सकते है। चयनित प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा पर आयोजित जीवंत कार्यक्रम में दिया जावेगा। समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जायेगा। इस हेतु वेबसाईट लिंक ीजजचेरूध्ध्पददवअंजमपदकपंण्उलण्हवअण्पदध्चचमध्2024 के माध्यम से समस्त जिलों के सभी विद्यालयों से शत-प्रतिशत नामांकन किया जाना है। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का शत प्रतिशत नामांकन करवाना है। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन कार्य में व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षको एवं आई सी टी के डिजी मित्रों का सहयोग भी लिया जा सकता है। कोचिंग कक्षाओं के प्रतिभागियों का भी नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है।
परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन नामांकन 12 जनवरी तक
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
