राजपुर (गंगा प्रकाश) – जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के गौठान में पशु पालन विभाग राजपुर के द्वारा विशव दुग्ध दिवस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सर्व प्रथम पशु चिकित्सा आधिकारी डॉ आर एल राम ने दूध से मिलने वाले पोष्टिक के विषयो में अवगत कराने के साथ ही बताया की दूध और अंडा में ही सम्पूर्ण पोष्टिक तत्व मिलता हैं साथ ही हमारा देश दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश हैं लेकिन हमारी जनसंख्या अधिक होने के कारण हमे पूर्ण रूप से दुध उपलब्ध नही हो पा रहा हैं सिर्फ छ्तीसगढ में ही पैसठ हजार लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन होता हैं हम सबको मिलकर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता हैं कार्यक्रम में आए दुग्ध उत्पादकों का पुष्पहार और श्रीफल देकर समानित करने के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों महिलाए पुरष एवं जनप्रतिनिधियों का विभाग के द्वारा दुध पिलाया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोपलपुर के सरपंच गोहदूल राम उपसरपंच विनोद बड़ा हीरालाल डॉ पुनीत तिर्की सहयका पशु चिकित्सा क्षेत्रधिकारी साक्षी सोनी लीलावती मरावी लिब्दू राम समूह की महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!
There is no ads to display, Please add some
