गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। अंचल में काफी लंबे समय से कहा जाए तो पिछले 5 सालों से चल रही अवैध रेत खदानों में यदा-कदा जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत-संरक्षण के आरोप लगते रहे है। परंतु इस बार कुटेना रेत खदान में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सप्रमाणिक कार्यवाही होने और कार्यवाही किए जाने पर रेत चोर की गुण्डागर्दी, दादागिरी के साथ अधिकारियों के साथ मारपीट एवं शासकीय काम में बांधा डालने वाली घटना पर राजिम विधायक की काफी रोशपूर्ण तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश से क्षेत्र में काफी अच्छी तथा रोहित साहू की साफ सुथरा काम करने की छबि का लोगों में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें ग्राम कुटेना में नदी के रेत घाट में रेत चोर एवं खनिज विभाग के अधिकारियांं के साथ घटना की जानकारी मिली तो उन्हें लगा कि हमारे क्षेत्र में रेत चोर की गुण्डागर्दी, खनिजों की चोरी एवं अधिकारियों के साथ मारपीट, शासकीय काम में बाधा जैसे गंभीर अपराध घटित हो रहे है तो उन्होंने कुटेना घाट में खनिज इंस्पेक्टर के ऊपर प्राणघातक हमला करने वालों के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कलेक्टर एसपी से बात कर रहा है कि किसी भी हालत में इन्हें न बख्शा जाए, विधि सम्मत इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। इसके अलावा अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। बीती रात कुटेना रेत घाट में जो कुछ भी हुआ निःसंदेह उसे अपराधिक घटना की कहा जाएगा। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर घाट में पहुंचते है चैन माऊंटिग मशीन में कार्यवाही करते है और उन पर हमला हो जाता है। हमला करने वालों के खिलाफ खनिज इंस्पेक्टर के लिखित शिकायत पर पाण्डुका थाना की पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुटेना घाट अभी स्वीकृत नहीं है। बावजूद यहां रेत उत्खनन का काम खुलेआम जारी था। आखिर इस तरह का दुस्साहस किसके शह पर हो रहा था ? ये देखने वाली बात है। अवैध रेत उत्खनन से जुडे़ लोग ने सीएम और विधायक का खास होने का धौंस भी दिखा रहे थे। जबकि ये शिकायत विधायक रोहित साहू को मिली तो उन्होंने तत्काल इस पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि कुटेना रेत घाट में खनिज इंस्पेक्टर के ऊपर हमला करने वालों और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए उन्होंने कलेक्टर गरियाबंद और एसपी को निर्देश दिया है। विधायक श्री साहू ने कहा कि किसी भी प्रकार से गलत कार्यो को श्रय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने एसपी से कहा है कि अवैध शराब, गांजा, जुआं और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर इन गलत कार्यो में लिप्त रहने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जावें। फिंगेश्वर अंचल में वैध-अवैध रेत खदान चलने और चलवाने की खबर हमेशा सुर्खियों में रही है। पिछले शासनकाल में खुलेआम पैरी नदी को छलनी किया जाता रहा। लोग आवाज उठाते रहे पर पूरे पांच साल कोई सुनने वाला नहीं रहा। रेत उत्खनन के काम में साथ देने वाले यही माइनिंग अधिकारी रहे जो नेताओं के ईशारों पर पे चलते रहे। तब कही कोई घटना-दुर्घटना नहीं हुई क्योंकि सब सेटिंग में चलता रहा। फिंगेश्वर विकासखंड की चर्चित रेत खदानों में हथखोज, बिड़ोरा, फिंगेश्वर, पथर्री, परसदाकला जैसे कई खदान है। जिसमें वैध-अवैध रेत उत्खनन का काम नियमों को धता बताते हुए पर्यावरण की अनदेखी कर चैन माऊंटिग मशीन से चलता रहा। इन खदानों से नेता और अधिकारी लाल हो गए। यहां अब हम स्थानीय लोगों की बात करें तो वे रेत उत्खनन के कामों से तौबा कर लेते है। परंतु बाहरी लोगों के हिम्मत और दुस्साहस को देखने से लगता है कि उन्हें न तो कानून का डर है न पुलिस से और न ही क्षेत्र की जनता से। माना जा रहा है कि कुटेना रेत खदान के बेपानाह उत्खनन और मनमाने परिवहन पर अधिकारियों का बस नहीं चल रहा था। अफसर शाही में हावी रेत चोर द्वारा प्रशासन को लगभग चुनौती दी जाने लगी थी। यही कारण है कि वर्शो से सेटिंग में चल रहा यह कारोबार रेत चोर एवं खनिज विभाग के मध्य वर्चस्व का बन गया जिसकी परिणती वहीं हुई कि जब भ्रश्टाचार मिलकर करने वालों के मध्य विवाद बढ़ा और बात आन पर आ गई तो रेत चोर शासकीय अधिकारियों से भीड़ गया। अंचलवासियों ने विधायक से अंचल में चल रहे इस तरह के अनेक गैरकानूनी कृत्यों पर इसी तरह अनवरत सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग एवं मंशा जताई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version