उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी तथा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला की उपस्थिति में आज जिला पंचायत परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा पांच दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम रिसेवाड़ा के भुनेष्वर मरकाम, चारामा विकासखण्ड के ग्राम मयाना निवासी लोमस राम नेवेन्द्र और नरहरपुर विकासखण्ड के देवडोंगर निवासी सुनील कुमार पटेल को बैटरी सायकल तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मनकेसरी के मानसिंह सलाम तथा ग्राम बेवरती के पांचूराम मंडावी को ट्रायसायकल प्रदाय की गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some
