गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए कितना ज्यादा एवं गंभीर मनन करते है इसका प्रमाण बुधवार 29 नवंबर को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक में लिए गए गरीब कल्याण अन्न योजना से लिया जा सकता है। कोविड एवं महंगाई की मार से सबसे ज्यादा पीड़ित गरीबी रेखा में जाने वालों की पीड़ा को समझकर श्री मोदी ने उन्हें आगामी 5 वर्षो तक भूखे रहने की आशंका अथवा पीड़ित रहने से मुक्त कर दिया है। यह नरेन्द्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी मानव पीड़ा को समझने और उसे दूर करने की पराकाष्ठा है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष महिला भाजपा की उत्कृष्ठ नेत्री डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना को 1 जनरी 2024 से अगले पांच वर्षो के लिए बढ़ाया जाएगा। इस योजना की शुरूआत कोविड 19 महामारी के दौरान की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में लगभग 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी के स्तर से ऊपर उठे। यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि गरीब कल्याण अन्न योजना को 01 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षो के लिए बढ़ाया जाएगा। अंत्योदय परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। योजना से 81 करोड़ ये अधिक लोग लाभान्वित होंगे। आगामी पांच वर्षो में योजना पर 11 लाख करोड़ रू. से अधिक व्यय किया जाएगा। इस योजना की शुरूआत कोविड 19 महामारी के दौरान की गई थी। पिछले पांच वर्षो में लगभग 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी के स्तर से ऊपर उठे। यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करने की योजना को भी मंजूरी दी है। कृषि उपयोग के लिए किसानों को किराए की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 से 2025-26 के दौरान 15,000 चयनित महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे। श्रीमती डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय अनुसार आगामी तीन वर्षो के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की योजना को बढ़ाया गया है। योजना का लक्ष्य अल्पवयस्क बालिकाओं के साथ रेप और यौन शोषण के मामलों में निश्चित समयावधि के भीतर न्याय प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दो वर्षो के लिए 15,000 महिला स्वयं सहातया समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की एक केन्द्रीय योजना को मंजूरी दे दी है। इससे गरीबों लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




