अरविन्द तिवारी

कोरबा – न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के मामले में कोरबा पुलिस को आखिरकार महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। हाईवे की खुदाई में कपड़े के साथ नर कंकाल बरामद हुआ है।
इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में निवासरत न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की पांच साल पूर्व हुई हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देश पर दर्री सीएसपी आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया (भापुसे.) व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को खोजने के लिये कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को बरामद कर लिया गया।गौरतलब है कि आपसी लेन-देन एवं व्यक्तिगत संबंध में अनबन इस हत्या का कारण बना। यह मामला थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान कमांक 02/2019 से संबंधित है। विगत 20 जनवरी 2019 में सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हुआ था अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सलमा उपस्थित नहीं हुई थी , काफी दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से संपर्क नहीं हुआ था। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सलमा के रहने से उनके परिजनों द्वारा कुछ अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया था। मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान महिलाओं एवं बच्चों का पता तलाश करने के लिये विशेष प्रयास किया जा रहा था , इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी का भी बारिकी से अवलोकन किया गया , जिसमें यह बात पता चला कि परिवार के कुछ सदस्यों का कथन लिया जाना शेष है। कथन लेने पर पता चला कि यूनियन बैंक से सुल्ताना द्वारा लोन लिया गया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी प्राप्त की गयी। बैंक से पता चला कि अभी भी बैंक एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जीम का मालिक एवं जीम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू द्वारा किया जा रहा है। कुसमुण्डा पुलिस द्वारा मधुर साहू का पता तलाश किया गया लेकिन वह अपने सकुनत पर उपस्थित नहीं था फरार हो गया था। मधुर साहू और गुम इंसान सलमा से संबंधित उनके सभी दोस्तों एवं जान पहचान वाले एवं उनसे जुड़े लोगों का बयान लिया जाना प्रारंभ किया गया एवं गुम इंसान सलमा सुल्ताना के पांच वर्ष पूर्व का सीडीआर एनालिसिस किया गया। (बयान लेने दौरान दो महिला एवं तीन पुरूषों के कथन में विरोधाभाष इंगित हुआ। इन सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू एवं कौशल श्रीवास के द्वारा सलगा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या किया जाना एवं डेड बॉडी को अतुल शर्मा की मदद से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के आस-पास दफनाये जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जहां डेड बाडी दफनाया गया है उनकी वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार सस्पेक्टेड जगह के आस-पास में सेटेलाईट डेटा , थर्मल इमेजिंग एवं ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता करने का प्रयास किया गया था , किन्तु उस स्थान पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। गवाहों के कथन के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 02/2019 सलमा सुल्ताना का हत्या होना पता चला। जिस पर कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू एवं कौशल को पुलिस कब्जे में लिया गया उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर आपसी संबंधों में अनबन होने एवं चरित्र शंका के कारण मृतिका सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क एवं लेपटाप जन्ती किया गया है जिसके तस्दीक करने पर घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप के बारे में पता चला एवं जिस वाहन से को दफनाने में उपयोग किया गया था उस वाहन की जप्ती किया जा चुका है। माननीय न्यायालय के समक्ष गवाहों एवं चस्मदीद का धारा 164 जाफी के तहत कथन लेखबद्ध किया जाकर कोरबा पुलिस ने तीनों आरोपियों मधुर साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 37 वर्ष निवासी न्यू अमरैयापारा कोरबा , कौशल श्रीवास पिता हीरादास श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी दर्री एरिगेशन कालोनी कोरबा और अतुल शर्मा पिता नरेश शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी रूमगढ़ा थाना बालकोनगर कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version