छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कृषि उपजाऊ मंडी के निकट हिरण पर आक्रमण कर कुत्तों ने मार डाला जिसकी मिली जानकारी के आधार पर कल सुबह 7:00 बजे कृषि उपज मंडी के पास चर रहे हिरनो के फौज पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया और नोच नोच कर मार डाला। शेष हिरण भागने में सफल रहे। इस घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने जंगल विभाग को सुचना दी। पांडुका परिक्षेत्र अधिकारी अरुण तिवारी अपने काफिला के साथ घटनास्थल पहुंचे। उक्त मृतक हिरण को पोस्टमार्टम कर जंगल विभाग के निगरानी में दाह संस्कार कर दिया गया। पांडुका वन परिक्षेत्र में इससे पूर्व दर्जनों से ज्यादा हिरण की मौत हो गई है। शासन द्वारा हिरण के लिए कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया है। बेजुबान हिरणो का इस तरह आए दिन मौत से वन विभाग के कार्य पर सवालिया निशान पैदा होता है। विभाग के निष्कृता के चलते घटनाओं का सिलसिला विगत कई दिनों से जारी है। अगर ऐसी स्थिति आगे रही तो वन प्राणी समाप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता। वन अधिकारी के मिली जानकारी के आधार पर हिरण की ऊंचाई 106 सेंटीमीटर तथा लंबाई 130 सेंटीमीटर बताया गया है। इसके अलावा हिरण की उम्र लगभग ढाई साल होने की जानकारी दी गई।डिप्टी रेंजर जितेंद्र ध्रुव के अलावा अन्य वन रक्षक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
