मैनपुर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा सत्र 2023 – 24 का प्रवेश उत्सव 16 जून 2023 की तैयारी में शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं इस तारतम्य में माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ,संकुल केंद्र गिरहोला ,विकासखंड मैनपुर के प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023 – 24 का शुभारंभ 16 जून को होने वाला है इससे पूर्व विद्यालय में पाठ्य पुस्तक व गणवेश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो चुका है इसी तरह मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत विद्यालय की जीर्णोद्धार कार्य पुर्ण होने वाला है | इस वर्ष 16 जून 2023 को प्रवेश उत्सव भव्यता के साथ किया जाएगा | इस सत्र मे कक्षा छठवीं ,सातवीं ,आठवीं के विद्यार्थियों का प्रवेश जारी है प्रधान पाठक से तत्काल संपर्क कर सकते हैं | इस कार्य मे शाला प्रबंधन समिति के सम्मानीय अध्यक्ष व सदस्य के साथ-साथ पालकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है |
There is no ads to display, Please add some
