गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा से पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने काफी सोच विचार मंथन कर चुनाव के 4 माह पहले भाजपा हाईकमान ने संघर्षशील क्षेत्र में लोकप्रिय एवं जनता के बीच रहकर सहज उपलब्ध जिला पंचायत के सदस्य पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रोहित साहू को टिकट दिया है। एक बार फिर राज्य में भाजपा परचम लहराएगी रोहित साहू की जीत को सभी भाजपा के कर्मठ जुझारू एवं पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे। राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि पिछले 20 साल में राजिम विधानसभा में कांग्रेस का हौव्वा खत्म हो गया है। 2003 के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय कौन कहता था कि एकदम नए एवं जन सामान्य के मध्य अनजाने चंदूलाल साहू राजिम में भाजपा का परचम लहरा पाएंगे। परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता एवं एक साथ मिलकर किए गए कठिन परिश्रम में वह कर दिखाया। जो लगभग असंभव समझा जा रहा था। श्री उपाध्याय ने कहा कि आज भी स्थिति वैसी ही लग रही है रोहित साहू तो अंचल वासियों के जेहन में जाना पहचाना नाम है। वे अपने ग्राम सेमहरतरा के सरपंच, फिंगेश्वर विकासखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ गत विधानसभा चुनाव लड़कर पूरे क्षेत्र में जाना पहचाना चेहरा है। इस समय अब जरूरत है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता अग्रणी नेता एकजुट होकर भाजपा को जिताने का संकल्प ले ले और ईमानदारी के साथ तन मन धन से जुड़ जाएं तो राज्य में भाजपा की जीत मात्र सुनिश्चित नहीं वरना विपरीत परिणाम मिलने की आशंका दूर-दूर तक नहीं है। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से राजिम विधानसभा में भाजपा को जिताने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में हाईकमान की कार्यशैली एवं रोहित साहू को 4 माह पूर्व प्रत्याशी बनाने की घोषणा मील का पत्थर साबित होगी और रोहित साहू की सुनिश्चित जीत होगी।
पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी रोहित साहू के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से करेगा सहयोग
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
