अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-नगर के तहसील आफिस में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्षद निधि से वाटर कूलर लगवाया गया है। सभापति व वार्ड 15 की  पार्षद श्रीमती साधना सिंह ने इसकी अनुशंसा की थी। शासन से मिलने वाली उनकी पार्षद निधि से वाटर कूलर तहसील कार्यालय को दिया गया है। गुरुवार को तहसील आफिस के अधिकारी व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजन कर पार्षद साधना सिंह ने तहसील आफिस को वाटर कूलर दिया।

 तहसील आफिस के लोगो का कहना था कि ठंडा व स्वच्छ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की लालसा काफी दिनों से थी। वार्ड पार्षद के प्रयास से पूरी हुई। पार्षद साधना सिंह ने कहा मनुष्य के जीवन में जल का बहुत बड़ा महत्व है, लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय को वाटर कूलर दिया गया है व सीधे जनहित में हैं।

उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, सभापति साधना सिंह,पार्षद अशोक वर्मा,तहसीलदार मनोज रावटे,नायाब तहसीलदार दिनेश साहू,नगर पंचायत इंजीनियर हरिशंकर वर्मा तथा मंजू वर्मा,रमेश पटेल ,राम गोपाल देवांगन सहित तहसील आफिस व नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version