सुबह ही आम जनता से मिलने उनके घर तक पहुंचे विधायक

राजिम (गंगा प्रकाश)। विधानसभा मुख्यालय के वार्ड में पहली बार किसी विधायक वहां के लोगों का हाल-चाल जानने के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने एक-एक घर में जाकर अपने से बड़े का प्रणाम किया तथा छोटे का हाल-चाल जाना और समस्या के बारे में भी पूछते रहे कि इधर कोई समस्या तो नहीं है।थाना पारा पर ही नल में पानी भर रही महिलाओं से पूछा कि क्या बात है दीदी सब बढ़िया न, तब उन्होंने कहा कि भैया, पानी सप्लाई वाले पाइप फूट गया है जिसके कारण परेशानी होती है। बरसात में तो गली में ही पानी भर जाता है। इतने पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि चिंता मत करो, भाजपा की सरकार को आप लोगों ने मत देकर जिताया है सारी समस्या का हल होगा। उनके साथ में पार्षद उत्तम निषाद बताते रहे कि इस समस्या का हाल किस प्रकार से होगा इतने पर नगर अध्यक्ष कहां है करके विधायक ने पूछा तो बताया कि वह चले गए हैं। उन्होंने घर के दरवाजे पर ही छोटे-छोटे बच्चों से भी मुलाकात कर अच्छे से पढ़ाई करने और मां-बाप का नाम रोशन करने के लिए खूब मेहनत करने की बात कही। एक महिला अपनी समस्या को बड़ी गंभीरता से बताया विधायक ने बड़े ध्यान से सुना और कहा कि अभी मेला ग्राउंड में शिविर लगने वाला है वहां आप आवेदन बनाकर जमा कर दीजिए निश्चित रूप से आपके सारे समस्या समाप्त हो जाएंगे। वहां से सीधा गौठान में पिछले 5 साल पहले से बने मंगल भवन का निरीक्षण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, पार्षद महेश यादव, रितेश यादव, सोमनाथ पटेल, शरद पारकर, रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहां उपस्थित लोगों ने विधायक को बताया कि मंगल भवन में लगे हुए खिड़की इत्यादि को निकाल कर चोर ले गए हैं तथा खंडहर में तब्दील होने के कारण यहां पर शराब पीने, जुआ खेलने तथा असामाजिक तत्व के लोग मौजूद रहते हैं। उल्लेखनीय है कि लाखों रुपए की लागत से पूर्व पंचवर्षीय योजना में नगर पंचायत अध्यक्ष पवन सोनकर के कार्यकाल में मंगल भवन का निर्माण किया गया था लेकिन किसी कारणवश यह कार्य अधूरा रह गया जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है कई बार स्थानीय लोगों ने आवाज उठाया कि इस महत्वपूर्ण बिल्डिंग का काम अपूर्ण नहीं होने के कारण लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है इनके बन जाने से शहर के लोगों को कम बजट में ही एक अच्छा स्थान मिल जाता और शादी विवाह तथा उत्साह के कार्यक्रम बिना कोई रोक-टोक के संपन्न होते। अब शहर के लोगों को ऐसा भवन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे ऋण लेकर शादी विवाह के लिए पैलेस या फिर धर्मशाला को किराए पर लेना पड़ रहा है इससे उन्हें मोटी रकम देकर जेब ढीली करनी पड़ रही है प्रदेश सरकार ने यह सोचकर इन्हें बनाया था कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इनका फायदा मिलेगा। इस संबंध में कई बार तत्कालीन विधायक अमितेश शुक्ल से भी मांग किया गया परंतु उन्होंने तनिक भी ध्यान नहीं दिया। और देखते ही देखते 5 साल से भी ज्यादा समय हो गया। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह खंडहर ही रहकर बिल्डिंग गिर जाएगी। जबकि बिल्डिंग पूरी तरह से खड़ी हो चुकी है इस पर दरवाजे खिड़की एवं रंग रोगन तथा फिनिशिंग करने के बाद पूर्ण हो जाएगा। इन सारे कार्यों में बजट भी काम आएगी और लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी। विधायक रोहित साहू ने इस संबंध में कहा कि शीघ्र इन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें।

आम जनता के हाल-चाल जानने के लिए विधायक रोहित साहू का घर-घर जाकर संपर्क करना लोगों को खूब भाया आज दिन भर उनकी चर्चा होती रही की राजा को प्रजा की चिंता जरूर होनी चाहिए हमने उसे राजा बनाया है और वह हमारी चिंता कर रहे हैं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। विधानसभा में कई बार विधायक बने हैं लेकिन रोहित साहू ने दो कदम आगे बढ़कर लोगों से मिलने का काम शुरू किया है यह तारीफे काबिल है आमतौर पर समस्या को लेकर लोग विधायक के निवास जाते हैं लेकिन यह विधायक ऐसा है की सीधे जनता के पास ही पहुंच रहे हैं जिससे चाहूं और चर्चा का माहौल है। इधर कई लोगों ने कहा कि इसी तरह से लोगों से मिलने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाते रहे निश्चित रूप से क्षेत्र का भला होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version