गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगर व शिल्पकारों के उत्पादों व सेवाओं को बढ़ानें उन्हें सहायता प्रदान करने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। योजना अंतर्गत लोहर, कुम्हार, चर्मकार, धोबी, नाई, मूर्तिकार, बढ़ई, दर्जी व राजमिस्त्री जैसे 18 प्रकार के शिल्पकारों के कौशल को निखारने के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उनकी क्षमता और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को बिना किसी सिक्युरिटी के ऋण और ब्याज छूट के साथ ऋण प्रदान किया जाएगा। एसडीएम ने केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी पात्र लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच, सचिव, सीएससी संचालक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने तथा उनका पंजीयन कराने के निर्देश जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों तक मूलभूत सुविधाओं के पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत आवास विहीन पीवीटीजी सदस्यों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने सर्वे का काम जारी है उन्होंने ने पीएम जनमन के तहत सर्वे का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पात्र लोगों का नाम सर्वे सूची में ना छूटे यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री नेताम ने विकासखंड में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी शिविरों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होने आए लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण, टीबी व सिकलसेल जांच भी करने के भी निर्देश दिए है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में अधिक से अधिक पात्र लोगों का कराएॅ पंजीयन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
