छुरा(गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़मा मे बीते दिन रविवार को शिक्षक छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे पुर्व छात्र शिक्षक 1998-99 के छात्रो द्वारा यह आयोजन भव्य रुप से किया गया। जिसमे सर्वप्रथम मां सरस्वती माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय गीत एवं सरस्वती वन्दना स्वागत गीत से किया गया। तत् पश्चात अतिथि शिक्षकों का पीला चावल चन्दन बंदन फुल माला से स्वागत कर शिक्षक और छात्रो ने 38 वी वर्षगाँठ पर केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम मे 1998-99 के शिक्षको का सम्मान श्रीफल शाल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम पर छात्र जितेंद्र कुमार ठाकुर राकेश साहू धर्मेंद्र साहू ने प्रकाश डाला। जिस पर छात्र और शिक्षको के बीच संबंध के कड़ी को अवगत कराया तत् पश्चात शिक्षक टी.एस. भार्गव सर,राजेन्द्र कुमार वर्मा, पी.आर.कवर ने छात्रों के साथ बीते हुए समय को याद कर भाउक हो कर श्री भार्गव ने बोला जीवन मे दो बार माला पहना हूँ। प्रथम बार मेरे शादी हुआ तो मेरे धर्म पत्नी ने माला पहनाया और दुसरी बार छात्र छात्राओं ने माला पहनाकर गुरु और शिष्य के सनातन धर्म की पंरपरा को प्रागाढ़ किया और स्कूल मे अपने बीते पल को याद कर सभी छात्रो को बधाई देते हुए शाला शुभारंभ की 38 वी वर्षगाँठ की बधाई दी। वही राजेन्द्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद वचन के रुप मे कहा गुरु तो एक कच्चे घड़ा को अकार देता है लेकिन माता पिता उस घड़े को ही बनाया है। जीवन मे गुरुसत्ता की महत्ता को कम मत होने देना यही आप की जीवन की सार्थक्ता है यही मै आशिर्वाद देता हूँ।अतिथि के रुप मे अवध राम साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छुरा,त्रिलोचन साहू, प्रेमाराम कंवर सरपंच, लक्ष्मीदास सोनवानी, खेमलाल सिन्हा, प्रमोद शर्मा, उदेराम साहू, संदिप पाण्डेय, प्रकाश सिन्हा, तारिणी ध्रुव, पाहड़ सिग ध्रुव, सभी अतिथियों ने छात्र छात्राओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम मे उपस्थित गुरुजन नारायण निषाद,चमनलाल ध्रुव, श्री नायक , श्री उइके ,शशी साहू, समीरकांत यादव,उमेश वर्मा, तिलक यादव तिलक सोनी, रमेश ध्रुव, संतोष कुमार साहू, उमा वर्मा, आदि गुरुजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे ललेश्वर सिन्हा, सुनिल राजपूत, धर्मेंद्र साहू, जितेंद्र कुमार ठाकुर, भोजराम ध्रुव, दीनबन्धु ध्रुव, गीरधर ध्रुव,देवानंद सिन्हा, खेमलाल ध्रुव, गौतम साहू, गैदलाल यादव,नरेन्द्र दीवान, सुरेंद्र कुमार दीवान, टकेश्वर साहू, पूर्णिमा साहू, सीमा उपाध्याय, बिन्दु साहू, भूनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी नेताम, जागेश्वरी साहू,किरण ध्रुव,परागा ध्रुव दीनू कंवर, कुलेश्वर यादव,शेखर साहू, मनेन्द्र कुमार साहू, ढपेन्द्र यादव,शिवदयाल ध्रुव, अजित पाण्डेय, तेजराम ध्रुव, मनोज कुमार ठाकुर, सुरेश आदि समस्त छात्र छात्राओं की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक जागेश्वर ध्रुव ने किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
