सबसे खास बात ये रही कि जो नक्सली कभी तिरंगे का विरोध करते थे, वो भी अब सरेंडर के बाद उसे सलामी देते नजर आए

कवर्धा(गंगा प्रकाश)।  जिले में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस आधीकक्ष कार्ययालय मे पुलिस आधीकक्ष डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ 06 आत्म समर्पित नक्सलियों ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर सबसे खास बात ये रही कि जो नक्सली कभी तिरंगे का विरोध करते थे, वो भी अब सरेंडर के बाद उसे सलामी देते नजर आए।
उल्लेखनीय है की ईनामी नवसली दिवाकर (दस लाख), मिला लक्ष्मी को (आठ लाख), करन हेमला (दस लाख), अनिता (आठ लाख), तिजू (दो लाख) और वनोजा (दो लाख) ने पुलिस आधीकक्ष डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ ध्वजरोहण किया.
पुलिस आधीकक्ष डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया की आजादी के पर्व के दिन नक्सली अंदरूनी क्षेत्रों में काला झंडा फहराकर विरोध प्रदर्शित करते थे. जिले में शासन-प्रशासन की विश्वास विकास सुरक्षा की नीति के चलते ग्रामीण नक्सलवाद से दूर है. ग्रामीण समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। पुलिस आधीकक्ष डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया की इसके साथ ही स्थानीय नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। झंडा फहराते देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सलगढ़ में लाल आतंक की जड़ें कमजोर हो रही हैं।
एसपी डॉ. पल्लव ने बताया की जो नक्सली संगठन में शामिल हुए थे, वे शासन द्वारा चलाये जा रहे नक्सल पुनर्वास नीति तहत आत्मसमर्पण कर योजनाओं का लाभ लेते हुए सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version