डोंगरगांव (गंगा प्रकाश) : गत दिनांक 18 मई को डोंगरगांव से करीब ग्राम कोनारी मे अज्ञात वाहन की ठोंकर से एक बन्दर की मृत्यु हो गई जिसकी सुचना मिलते ही डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल मे जा कर इंसानियत दिखाते हुए हादसे मे मृत बन्दर को पुरे हिन्दू रीती रीवाज से उसको दफनाया गया इस समस्त घटना क्रम मे आरक्षक कोमल साहू 17, चालक नेमीचंद साहू क्रमांक 566 व चालक रवि निर्मलकर क्रमांक 940 का विशेष योगदान रहा। घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने के तुरंत बाद ही डायल 112 की टीम घटना स्थल मे पहुंच गयी और जिस तरह हिन्दू रीती रीवाज से बन्दर को दफनाया गया उससे ग्रामीणों ने पुलिस विभाग को सहृदय धन्यवाद दिया और पुलिस विभाग की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
There is no ads to display, Please add some


