गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जागरूकता रथ के साथ पुलिस अधिकारी नपा अध्यक्ष सहित एक सैकड़ा से अधिक बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर रैली में हिस्सा लिया।

केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जागरूकता रथ के साथ एक सैकडा से अधिक बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर रैली में हिस्सा लिया।

रैली कोर्ट रोड, फ़ारेस्ट होते हुए गौरव पथ पहुची जहां से तिरंगा चौक होते हुए रैली बाज़ार चौक पार करते हुए पुराने हुए वापस एसपी ऑफिस पहुंची। जहां इस हेलमेट जागरूकता रैली का समापन हुआ साथ ही इस कार्यक्रम में आत्मानंद स्कूल से आए बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया दौरान बच्चों को यातायात नियमों व सुरक्षा की जानकारी दी गई।

हेलमेट सुरक्षा कवच- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है यह सड़क दुर्घटना है नियमों की अवहेलना करने के कारण होती है लोग अक्सरबिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हैं साथ ही कार सवार भी सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में ना रख कर लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती रहती है इसी कड़ी में आज केंद्र के निर्देशन में गरियाबंद में भी जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। आज हेलमेट जागरूकता रैली शहर में निकाली गई है जिससे लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर यातायात के नियमों का पालन करें।

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के हथों में गाड़ी ना दे पालक- नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन

यातयाते सुरक्षा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक में आए नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने लोगो और बच्चों को यातायात सुरक्षा को लेकर कहा मैं ख़ुद एक पालक हूँ और जब मेरे बच्चे गाड़ी की चावी लेते है और वे जब तक घर वापस नई आजाते बेहद घबराहट होती है हमे गाड़ी चलाते हुए हमेशा अपना फ़ोकस सामने रखना है अग़ल बग़ल ध्यान नहीं देना है और बिना लायसेंस के गाड़ी नहीं चलानी है हम यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे। वैध लाइसेंस के बिना वाहन संचालन नहीं करेंगे। बिना हेलमेट के मोटर सायकिल/ स्कूटर नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाएंगे। पैदल यात्री एवं सायकल सवार को सम्मान प्रदान करेंगे। कभी भी नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन / इयरफोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वाहन से किसी भी प्रकार का स्टंट नहीं करेंगे। शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों आदेशों का पालन करेंगे।एवं गरियाबंद ज़िले के वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुसार ही वाहन चलाने तथा दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेने की अपील की नपा अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की वही आत्मानंद स्कूल से आये बच्चों की विशेष माँग पर वहाँ एक लाख रुपये के कार्य के साथ एक वाटर कूलर देने की घोषणा की

इस कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित- नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोंटेक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल सेल अशोक वाडेगौकर आरटीओ अधिकारी डीएसपी गोपाल वैश्य डीएसपी निशा सिन्हा थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े सभापति आसिफ़ मेमन किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष हरीश भाई ठक्रक्र विनायक दासवानी रिज़वान मेमन धमेंद्र ठाकुर रिंकु ठाकुर गज्जू कश्यप

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version