फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान में पूरी सक्रियता एवं मजबूती से राजिम विधानसभा में ग्रामीणों को भाजपा से जोड़ने में जुटे राजिम विधायक रोहित साहु इस समय गाँव गाँव का जनसम्पर्क कर अधिकाधिक ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बना रहे है। विधायक रोहित इस अभियान म भाजपा सदस्य बनाने की संख्या के आकड़ो में प्रदेश के शीर्ष 4 विधायकों में शामिल हो गए है। वर्तमान में श्री साहु वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल के साथ सबसे ज्यादा 12000 से ऊपर ग्रामीणों को अभी तक सदस्य बनाने में सफल हो गए है। भाजपा संगठन में रोहित साहु की इस सक्रियता को काफी सराहना मिल रही है। उनकी इस सक्रियता पर चर्चा करने पर राजिम विधायक रोहित साहु ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आम जन में भारी उत्साह नजर आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में हर जगह जन समर्थन मिलता दिख रहा है, पूरे देश प्रदेश के साथ साथ राजिम विधानसभा में भी हर गांव में लोग खुद से बीजेपी से जुड़ रहे हैं। सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है महिलाएं पुरुष युवा मजदूर किसान सभी पूरे मन से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री साहु ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को लोगों ने हाथों हाथ लिया है श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो रहा है आज हर वर्ग प्रधानमंत्री जी द्वारा देश हित में किये गये कार्यों से प्रसन्न है वहीं छत्तीसगढ की विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा किये गये जनहितैषी कार्यों ने छत्तीसगढ को नई ऊंचाई प्रदान की है महतारी वंदन जैसे जनहितैषी योजना ने आज आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु अभूतपूर्व कार्य किया है एक मुस्त धान का पैसा ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। सीधे जनता से संवाद एवम निष्ठा पूर्वक जनता के हित में निरंतर कार्य के कारण लोगों का आपार प्रेम सदस्यता अभियान को मिल रहा है। विधानसभा में हर जगह हर गांव में अपनें विधायक के प्रति जो सम्मान है ओ सदस्यता अभियान में साफ नजर आता है लोग खुद से पार्टी से जुड़ने आ रहे हैं लोग ऑन लाइन पार्टी से जुड़ ही रहे हैं उसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिये फोन करके बुलाया जा रहा है, विधायक रोहित साहु ने कहा की जहां भी सदस्यता अभियान को लेकर जा रहे हैं हर वर्ग में भारी उत्साह है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version