फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)-भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रुपसिंग साहु ने जिले में रेत व अन्य खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई किए जाने के दावा को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि क्षेत्र में दिन रात अवैध उत्खनन व परिवहन हो रहा है।लेकिन,जिला प्रशासन के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में है। ऐसा नहीं है कि अवैध कारोबार की जानकारी अफसरों को नहीं है, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करना अधिकारियों का खनिज माफिया से सांठगांठ की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।रुपसिंग साहु ने कहा कि क्षेत्र में दिन के साथ ही रात में अवैध उत्खनन परिवहन बदस्तूर जारी है।इसकी लगातार शिकायत की जा रही है,लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। अवैध परिवहन से करोड़ों रुपए की लागत से बनी सडक जर्जर हो रही है।इस दिशा में न तो सत्ताधारी नेताओं को कोई सरोकार है न ही अफसर सुध ले रहे हैं।रुपसिंग साहु ने कहा कि जिला प्रशासन को दिखावा छोड़कर अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण पर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
पूरे 5 साल तक छ.ग. की नादियो में मनमाने ढंग से अवैध उत्खनन को संरक्षण देने वाली कांग्रेस सरकार अब चुनाव के समय कर रही कठोर कार्यवाही का नाटक-रूपसिंग साहु
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
