मानस परिवार की बेटियों का किया गया विश्व हिंदू परिषद द्वारा सम्मान
छुरा (गंगा प्रकाश)। शिक्षक मानस परिवार द्वारा श्रावण मास के रामचरितमानस मासपरायण की पूर्णाहुति मानस मंदिर में संपन्न हुई जिसमें नगर के गणमान्य सहित श्रद्धालुजन सपरिवार शामिल हुए । प्रातः 10:30 बजे से भक्तजनों का मंदिर आगमन प्रारंभ हुआ व भजन कीर्तन के साथ पूर्णाहुति की शुरुआत हुई सर्वप्रथम मंदिर पुजारी यज्ञेश पांडेय द्वारा सभी देवी देवताओं के आव्हान के साथ गौरी गणेश पूजा कलश पूजा नवग्रह पूजा पश्चात भगवान रघुनाथ सरकार जी की पूजा करायें। पश्चात यज्ञकुंड की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा एवं संक्षिप्त रामायण के चौपाइयों के साथ हवन आहुति दी गई पश्चात रामायण की आरती एवं स्तुति की गई शांति पाठ के साथ पूर्णाहुति का समापन किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया शिक्षक मानस परिवार द्वारा अधिमास में एक माह तक मानस पाठ करने वाली मानस परिवार की बेटियों कु.मोनिका साहू ,सविता पटेल , कावेरी पटेल, भूमिका वर्मा, दीपिका पटेल, निधि वर्मा का अंगवस्त्र, श्रीफल देकर सम्मान किया गया।साथ ही साथ इन्हीं बेटियों का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मेशनंदन पांडेय कुलेश्वर सिन्हा भोला पांडेय के नेतृत्व में श्रीफल , राम नाम गमछा एवं भगवद्गीता देकर सम्मानित किया गया। नगर के नागरिक मंच द्वारा सज्जन शर्मा, रमेश शर्मा , रमेश जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षक मानस परिवार के सदस्यों का सम्मान श्रीफल एवं कलम भेंट कर किया गया। पश्चात भोजन भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया। पूर्णाहुति आयोजन में प्रमुख रूप से यशपेन्द्र शाह राजमहल छूरा, नथमल शर्मा ओपी द्विवेदी, रमेश त्रिपाठी, हीरालाल सारस्वत, शंकर सारडा, बजरंग पांडे, प्रहलाद पटेल, चंपेश्वर गिरि गोस्वामी, कृषलाल सिन्हा, चोवाराम देवांगन, मनाराम वर्मा, के के साहू ,सफर सचदेव ,महेश सचदेव शीतल ध्रुव समाजसेवी , नागेन्द्र देवांगन, हेमंत साहू, ईश्वर सिन्हा , सुनील सचदेव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शिक्षक मानस परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।
There is no ads to display, Please add some
