जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उस स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करने का मिला सौभाग्य :-  विकास उपाध्याय

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश) :–  संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने पूर्व विद्यालय श्री बालाजी विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम हा.से. स्कूल) सेक्टर-02 देवेन्द्र नगर रायपुर एवं पूर्व महाविद्यालय दुर्गा कॉलेज पहुँचकर समस्त शिक्षकों एवं प्राध्यापकों से मिलकर उन्हें सादर नमन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस स्कूल में उन्हें शिक्षा मिली आज वहीं शिक्षकों को सम्मान करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि शिक्षकों का महत्वपूर्ण कार्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना नहीं होता बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों सही दिशा में चलने की क्षमता और समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन करना भी होता है हमारे बीच उपस्थित शिक्षकों ने इस कठिन मार्ग पर चलते हुए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज में भी सदाचार और सच्चाई को महत्वपूर्ण बातें सिखाई हैं शिक्षक ने शिक्षा को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए नवाचार किया है विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि इनकी जयंती को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं उन्होंने गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर अरबिन्दो जैसे महान शिक्षाविदों का जिक्र भी किया एवं कहा कि जिन्होंने शिक्षकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ऐसे शिक्षकों को बारम्बार नमन है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपका यह संघर्ष और मेहनत अनमोल है आपने कई बार कठिनाईयों का सामना किया होगा परंतु आपकी निष्ठा और प्रतिबद्धता ने उन सभी समस्याओं को पार करने में सफलता दिलाई है आपका यह समर्पण सभी छात्रहित में एक प्रेरणा स्त्रोत है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है आज हम जिस जगह पर खड़े हैं वहाँ तक पहुंचाने में हमारे गुरुओं का ही योगदान है भारत के चंद्रयान को चंद्रमा तक पहुँचाने के लिए वैज्ञानिकों ने जो सफलता हासिल की है, उसमें भी शिक्षकों की अहम भूमिका शामिल है विधायक विकास उपाध्याय अपने पूर्व विद्यालय एवं महाविद्यालय के हर एक कक्ष में जाकर वहाँ उपस्थित शिक्षकों एवं प्राध्यापकों से भेंट कर उनको सादर नमन करते हुए शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version