गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय को भाजपा द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की चुनाव गतिविधियों को गति देने, महासमुंद लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी चयन के साथ भाजपा के पक्ष में अभियान चलाने विधायक मोतीलाल साहू के प्रभार में तथा विधायक भावना बोहरा के सह प्रभार के साथ साथ शंकरलाल अग्रवाल के संयोजक में सहसंयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। श्री उपाध्याय पूर्व विधायक के साथ साथ जमीनी स्तर के प्रतिनिधित्व पहले राजिम ग्राम पंचायत के पंच, फिर राजिम ग्राम पंचायत के सरपंच के बाद फिंगेश्वर जनपद पंचायत के अध्यक्ष की जवाबदारी सफलतापूर्वक संचालित करते हुए राजिम विधानसभा के विधायक बने। उन्हें जमीन से जुड़ा नेता कहा जाता है। श्री उपाध्याय को जनता के बीच रहकर काम करने के साथ जनता की नब्ज पहचानने की काफी लंबा अनुभव है। आज जैसे ही भाजपा द्वारा उन्हें महासमुंद लोकसभा के यह अहम जवाबदारी दी गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, अशोक राजपूत, सोमप्रकाश साहू, आशुतोष गुप्ता, संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, भुनेश्वरी साहू, अनीता शर्मा, ज्योति राजपूत आदि ने श्री उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें काफी बड़ी जवाबदारी देते हुए उनका कद बढ़ाया है। महासमुंद लोकसभा श्री उपाध्याय का जाना पहचाना क्षेत्र है। लोकसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। लोकसभा महासमुंद क्षेत्र की इस अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जी एवं छ.ग. के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आदि नेताओं के मार्गदर्शन में हम महासमुंद लोकसभा छ.ग. की सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रचण्ड वोटों से विजयी होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस सफलता एवं योजनाबद्ध ढंग से सनातन धर्मालंबियों के 550 साल के त्याग तपस्या एवं बलिदान के बाद अयोध्या में रामलाल को विराजित किया है। उससे मात्र भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके नेतृत्व के प्रति भरोसा बढ़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। श्री उपाध्याय ने उन्हें दी गई लोकसभा सह संयोजक की जवाबदारी के लिए भाजपा नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय को भाजपा द्वारा महासमुंद लोकसभा का सह संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




