गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इस भीषण गर्मी में खूब पानी पिएं स्वयं को आमपना, नींबू पानी, नारियल पानी से रखें हाइड्रेट, जनता स्वस्थ और सुरक्षित रहे-संतोष उपाध्याय। इस वर्ष पूरे देश में भयंकर गर्मी फैली हुई है जिसे देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा लगातार जनता को राहत मिले इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही है, परंतु इतनी भीषण गर्मी जहां दिन का तापमान 45 डिग्री और उससे भी अधिक पहुंच जा रहा है ऐस समय में जनता को स्वयं भी कई प्रकार की सावधानियां बरतनी आवश्यक है। गर्मी को देखते हुए पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा वर्तमान की अत्यधिक गर्मी में तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने से बचें। विशेषकर जो मजदूर है वो धूप और लू से हर हाल में बचें। यदि किसी कारण तेज गर्मी में घर से बाहर निकलना पड़े तो नींबू पानी या इलेक्ट्रॉल पीकर निकलें। इतनी तेज गर्मी के मौसम में लू से सुरक्षा और व्यवस्था की रक्षा बेहद जरूरी है। लू से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। श्री उपाध्याय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें और जब धूप तेज हो तो बाहर निकलने से बचें। संतुलित और हल्का आहार ले, जिससे शरीर को ठंडक मिले। ठंडे पानी से स्नान करें और घर को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर का उपयोग करें। ये सावधानियां अपनाकर लू के प्रभाव से बच सकते है और स्वस्थ रह सकते है। श्री उपाध्याय ने कहा कि इस भीषण गर्मी से बचने हमें स्वयं एहतियातन कदम उठाते हुए संभलकर रहना आवश्यक है मैं समस्त जनता से अपील करता हूॅ कि इस भीषण गर्मी में आप स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version