क्षेत्र के कद्दावर नेता का कहना है बिंद्रानवागढ के विकास को रहेगी सर्वप्रथम प्राथमिकता 

देवभोग (गंगा प्रकाश) । हमारे संवाददाता जब बिंद्रानवागढ़ के कद्दावर नेता व पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी से खास बातचीत की मांझी ने  बातचीत करते हुए कहा कि अगर इस बार पार्टी मुझे बिंद्रानवागढ़ का प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित तौर पर पिछले 31536 वोटो से जीत का अंतर को और भी अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा और  बिंद्रानवागढ़ के विकास को सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। क्यों कि इस क्षेत्र में और भी बहुत कुछ करना शेष रह गया है। 

मांझी ने सर्वप्रथम सिंचाई संसाधन को दुरुस्त करने की बात की यहां सिंचाई के साधन बहुत कम है उन्होंने प्रमुखता से यह भी कहा कि उदंती नदी को टार बांध बनाकर दोनों अंचल के लिए सिंचाई की साधन की जाएगी। ताकि छोटे छोटे एनीकेट को फुल फिल करते हुए नहर नाली में पानी भरकर किसानों के लिए सिंचाई कि व्यवस्था कि जा सकेगी। जहां जहां पानी का अच्छा स्रोत हैं ताकि क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिए पानी कि मात्रा प्रयाप्त  मिल सके और  जंगल के जंगली जानवर भी सुरक्षित रह पाएंगे क्योंकि जंगल में झरिया कुंड के निर्माण में गर्मी के दिनों में शिकारियों के द्वारा उस कुंड में विषैली पदार्थ को डाल दिया जाता है। जिससे कि उस पानी को पीकर जंगल के आधिकांश जंगली जानवरों कि मृत्यु हो रही हैं इसी के चलते जंगलों में जंगली जानवरों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

गोवर्धन मांझी ने यह भी कहा कि बरही नदी में डैम बनाकर नदी पार 36 गांव के किसानों को पानी की सप्लाई करने की प्रावधान  प्रमुखता रहेगी ताकि 36 गांव के किसानों को पानी की समुचित मात्रा कृषि कार्य के लिए मिल सके।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर  से बेहतर किया जाएगा अभी भी इस क्षेत्र के लोग उड़ीसा के हॉस्पिटलों पर निर्भर रहते हैं इसी के चलते देवभोग व मैनपुर के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पोस्टिंग की पहली प्राथमिकता होगी ताकि इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर से बेहतर  स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बात करते हुए कहा कि हमेशा से ही इस क्षेत्र में शिक्षकों की कमी रहती है। शिक्षकों की कमी को दुरस्त किया जाएगा ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और कोई भी बच्चे शिक्षा से वंचित न रह पाए।

ऐसे तमाम बातें पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने मीडिया के सामने प्रमुखता से कि और यह भी कहा कि सर्वे के हिसाब से मुझे पूर्ण विश्वास है कि हाई कमान मुझे पुनः एक बार इस क्षेत्र के विकास के लिए बिंद्रा नवागढ़ के प्रत्याशी के तौर पर चयन करती है तो निश्चित तौर पर हम हर बार कि तरह बिंद्रानवागढ़ फतह करते हुए इस क्षेत्र के विकास को शीर्ष तक पहुंचाएंगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version