
राजिम (गंगा प्रकाश):- समीस्पथ ग्राम पोखरा में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वधान में माँ दुर्गा पंडाल में नवरात्र के तीसरे दिवस पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कवियों ने अपने अपने रचनाओं से दर्शको को अंतिम रचना तक बांधे रखा। बारिश और बिजली चले जाने के बाद भी बिना साधन के कवियों को सुनना ग्रामीणो ने कवियों एवं कवि सम्मेलन के प्रति सहमति भरा। शानदार तरीके से मनमोहक अन्दाज में बेहतरीन संचालक संजय कबीर शर्मा ने किया। जहाँ छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि रामेश्वर वैष्णव, मीर अली मीर, संजय कबीर शर्मा, ऋषि वर्मा, टिकम सेन एवं गोपाल वर्मा जी के साथ ही ग्रामीण पंच उपसरपंच की उपस्थिति रहा। नशा विरोधी कविताओं के साथ परिवार को जोड़ने गांव को सुन्दर बनाने व्यंग तरंग हास्य कविताओ के साथ कवि सम्मेलन रात्रि 1 बजे तक चलते रहा। पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर श्वेता शर्मा के विशेष सहयोग और माताओं के साथ ये कवि सम्मेलन ग्रामीणो के लिए यादगार पल रहा और सामाजिक चेतना के लिए मील का पत्थर जरूर साबित होगा।
There is no ads to display, Please add some


