गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत है। जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। ऐसे छात्र शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं विरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
  आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 19 फरवरी से 14 मार्च तक व छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी से 26 मार्च तक किया गया हैं। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 तक निर्धारित किया गया है। यह विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2023-24 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करने समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version