जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर दुआर-साय सरकार का किया सर्वेक्षण

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया सर्वेक्षण मोर दुआर-साय सरकार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत सर्वेक्षण पखवाड़ा ग्राम पंचायत कोचबाय जनपद पंचायत गरियाबंद में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से श्रीमती लालिमा ठाकुर ने मोर दुआर-साय सरकार आवास प्लस 2.0 ऐप से सर्वे में जोड़ा गया सांकेतिक रूप से परिवारों का सर्वेक्षण कर ऐप के माध्यम से नाम जोड़ा गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में मोर दुआर – साय सरकार के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के संकल्प को साकार करने हेतु यह सर्वे अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकीअंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण का सर्वे, पात्र परिवारों 30 अप्रैल तक जुड़वा सकते हैं नाम आवास प्लस 2.0 ऐप से होगा सर्वे, हितग्राही स्वयं भी आवेदन कर सकते है। वही ग्राम पंचायत कोचबाय में आवास सर्वे पखवाडा का शुभारंभ कर हितग्राही श्रीमती द्रौपदी/ बारेलाल,जागेश्वरी/कांशी राम एवं डोमेश्वरी का माथे में तिलक व मिठाई खिलाकर एप्प के माध्यम से आवास सर्वे में जोड़ा गया एवं सांकेतिक रूप से परिवार का सर्वेक्षण किया  ।भारत  के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान की जा रही है जो पूर्व की स्थायी प्रतीक्षा सूची या आवास प्लस सूची में किसी कारणवश छूट गए थे।

इन छूटे हुए पात्र परिवारों को योजनांतर्गत लाभ देने हेतु व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में ‘मोर दुआर साय सरकार महाभियान’ के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आयोजित किया गया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य हर पात्र ग्रामीण को चिन्हित कर उसे आवास योजना से जोड़ना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन के लिए एक स्थायी निवास उपलब्ध कराना है। इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्लस 2.0 की सूची को अद्यतन करने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्त किये गये सर्वे सचिव/रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा है । सर्वे कार्य आवास प्लस 2.0 एप-2024 से किया जा रहा है । इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाईल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल माध्यम से किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमति मुकेश बाई, सचिव रोशन साहू, हलधर नाग पंच, रोमन विश्वकर्मा मुकेश मोंगरे,शकुंतला झा,राधा सोनी , झनेश्वरी,नेहा,डगेस्वर,तोरण बाई आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version