फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री इन दिनों लगातार विधानसभों चुनावों वाले राज्यों के अपने दौरे मे मात्र विपक्ष को कोसने विपक्ष को बुराई के साथ साथ विपक्षी पार्टियों के सत्ताहीन राज्यों में भाजपा की उपलब्धियों को बताते नहीं भाजपा के कार्यक्रमों का तो जिक्र नहीं करते सिर्फ विपक्षी सरकारों के कमियां ही बताते रहते है। इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे पर आए। प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष भी पूरा करने वाले है लेकिन प्रधानमंत्री अपने साढ़े 9 साल के कार्यो के बारे में अपने भाषणों में चर्चा भी नहीं करते है। प्रधानमंत्री सिर्फ विपक्ष को कोसते है। उनके पास अपनी उपलब्धियों के बारे में कुछ बोलने को है ही नहीं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, कालाधन के बारे में प्रधानमंत्री चुप रहते है। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा भाजपा के द्वारा किए गए वायदों से ही कुछ सवालों के जवाब जनता जानना चाहती है। प्रधानमंत्री जवाब दें-जैसे छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को लगातार रदद क्यों किया जा रहा है ? छत्तीसगढ़ के चांवल को कोटा 86 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख क्यों किया ? छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगे गये बारदाने की पूरी स्वीकृति क्यों नहीं दे रहे ? छत्तीसगढ़ के रमन सिंह के घोटाले 36000 करोड़ के नान, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले की जांच केन्द्र सरकार क्यों नहीं करवाती है ? अच्छे दिन कब आयेंगे ? किसके अकाऊंट में 15 लाख जमा किए ? महंगाई कब कम होगी ? पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे ? 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं मिला ? चीन को लाल आंख कब दिखांएगे ? नोटबंदी से जनता को और सरकार को क्या मिला ? 370 हटने से कश्मीर में कितनो ने प्लॉट खरीदा और कितनी कंपनी ने प्लांट खड़े किए ? किसानों की आय दोगुनी हुई क्या ? बेटियां सुरक्षित नहीं ? शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यो ? जीएसटी से व्यापारियों ने और सरकार ने क्या पाया, क्या खोया ? 100 स्मार्ट सिटी का वादा था कितने स्मार्ट सिटी बने ? सांसदो द्वारा गोद लिए गए गांव में से कितने गांव का विकास हुआ और कितने गांव अभी भी गोदी में बैठे है ? सरकारी संपत्ति बेच-बेच कर कब तक देश चलेगा ? पुलवामा में सेना के जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन ? स्वच्छ भारत के तहत अभियान में करोड़ो रूपए खर्च किए जा रहे है कितने शहर स्वच्छ हुए ? 9 साल में ईडी और आईटी की रैड कितने भाजपाई नेताओं के ऊपर पड़ी ? 2014 से पहले आपके पास भ्रष्टाचारियों की फाइल होती थी उसमें से कितने कांग्रेसियों पर कार्यवाही करते हुए जेल में भेजा ? बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा दिया था पर बेटिया नेताओं की वजह से प्रताड़ित होकर दिल्ली में धरना दे रही थी आरोपी भी भाजपाई सांसद था उस सांसद पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई ? नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा ऐसा आपने कहा था क्यों वो हुआ ? क्या कश्मीर में भारत के जवान शहीद नहीं हो रहे ? आपकी सरकारी में किसानों की आत्महत्या बंद क्यों नहीं हुई ? युवा नेता रूपेश साहू ने कहा कि जैसे जनता की मूलभूत समस्याओं एवं भाजपा के द्वारा किए गए चुनावी वायदों के बारे में जनता रूबरू हो।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version