फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री के जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती पर नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ अपने हाथों के हूनर से नवनिर्माण करने वाले हूनरबाजों के लिए बहुत बड़ी लाभ की योजना है। इससे शिल्प कलाकारों को संबल मिलेगा। फिंगेश्वर की जय मॉ मौली मेसन मजदुर कल्याण संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष कृष्णा साहू, सचिव कोमल धु्रव, उपाध्यक्ष मोहन साहू, मिडिया प्रभारी खेदूराम साहू आदि ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिल्पकारों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रति भारी उत्साह है यह एक प्रकार के शिल्पकला के क्षेत्र में जुड़े श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री का उपहार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को भली भांति समझते है रोजगार को लेकर परेशान न हो स्थानीय स्तर के उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बनाये इन सभी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की है इसका एकमात्र उद्देश्य सदियों से वंचित होने के बावजूद अपने के प्रति समर्पित लोगों को समक्ष और सशक्त बनाना है यह योजना देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेगी क्योंकि भूपेश बघेल सरकार के साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल से जनता परेशान हो चुकी है छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोबर घोटाला के साथ कई घोटाला हुए है। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली गई है परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जा रहा है परिवर्तन यात्रा को पूरे प्रदेश भारी समर्थन मिला है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



