गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्रीलंका से आयोध्या के लिये निकली माता सीता जी की चरण पादुका का राजिम क्षेत्र के ग्रामीण बेलटुकरी आगमन हुआ प्रभु श्रीराम व माता सीता की चरण पादुका का मारुति यज्ञ समिति राजिम विधायक रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू तथा ग्रामवासियो के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन व पूजा अर्चना किया गया। विधायक रोहित साहू व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू अपने सिर पर चरण पादुका रखकर कार्यक्रम स्थल गौरव मंच लेकर पहुँचे जहाँ यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनमानस ने पूजा अर्चना की। उपस्थित राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्री राम का ननिहाल हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश है 22 जनवरी को उनके जन्मस्थान अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व उनके चरण पादुका का हम सबको दर्शन व पूजन करने का सौभाग्य मिला है यह चरण पादुका 22 जनवरी को उनके भव्य मंदिर में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका से 15 दिसम्बर से निकली चरण पादुका शोभायात्रा 8 राज्यों से होते हुये गुजरेगी तब अयोध्या में जाकर स्थापित होगी। इस अवसर पर स्वामी सिद्धेश्वरानंद जी सरपंच भावना रामप्रकाश देवांगन उपसरपंच धनजय साहू पूर्व सरपंच पुराणिक साहू चेमन धीवर कमलनारायण साहू तुकाराम तारक रेखराम तारक महेंद्र देवांगन किशोर साहू विजय कंडरा नेहरू साहू राजू साहू सावंत साहू देवनाथ साहू हिच्छू हिरवानी कौशल साहू देवलाल साहू हरिचंद्र साहू आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
