गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड परिसर स्थित गरीबनाथ तालाब किनारे अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ नगर पंचायत ने कार्यवाही की प्रसाशनिक अमले के साथ मिलकर तकरीबन 5 ठेले व गुमठीनुमा दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर बेदखल किया गया फिंगेश्वर नगर के अंदर प्रमुख मार्ग पर स्थित अवैध कब्जों में कार्यवाही करने खोमन ध्रुव तहसीलदार फिंगेश्वर व बड़ी मात्रा में नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्यवाही को अंजाम दिए हालांकि प्रमुख मार्ग में अवैध कब्जों को बेदखल करने के दरमियान आक्रोशित ग्रामीणों का हुजूम मौका स्थल में विरोध प्रगट करते रहे जिसके चलते तकरीबन घंटे भर प्रमुख मार्ग पर आवागमन बाधित रहा
नगर के प्रवेश द्वार देर शाम छलकने लगती है जाम
नगर के प्रवेश द्वार स्व रानी श्याम कुमारी देवी चौक के समीप ही एक लम्बे समय से अवैध ठेले व गुमठी नुमा दुकान संचालित है इसके चलते प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही एक बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है प्रमुख प्रवेश द्वार होने के चलते वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व मंत्री विधायक के नगर आगमन होने पर इसी चौक से ही कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत की जाती है वहीं नगर के प्रमुख जिम्मेदार आधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं बावजूद यह चौक देर शाम आसमाजिक लोगों का अड्डा बनने से ग्रामीण महिलाएं भी शर्मसार की शिकार होती हैं इस मामले को लेकर खोमन ध्रुव तहसीलदार फिंगेश्वर ने कहा कि उन्हें अवैध ठेले व गुमठी नुमा दुकान हटाने नोटिस दी गई है अगर निर्धारित तिथि तक अवैध कब्जे से नहीं हटाए तो प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही की जाएगी
There is no ads to display, Please add some


