श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने को साफ जल की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु निराश
मैनपुर (गंगा प्रकाश) । प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने प्रति सोमवार आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण कर भगवान की आराधना करते हैं लेकिन यहां मंदिर प्रांगण में तालाब है जहां पर पूरी तरह से तलाब के जल में जलकुंभी फैल गया है जिससे तालाब मैदान नुमा दिखाई पड़ रहा है जहां का जल का उपयोग करने से श्रद्धालु कतराते हैं यहां पर पूजा करने हेतु एक बोरिंग है जिससे जल निकालकर भगवान को चढ़ाया जाता है इसके अलावा इस मंदिर में पानी की और कोई व्यवस्था नहीं है इसके पहले शिव मंदिर शिव मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया की कई बार ग्राम सरपंच जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को बताया जा चुका है। कि इस तालाब में पूरी तरह से जलकुंभी का डेरा है लेकिन ना ही ग्राम सरपंच और ना ही जनप्रतिनिधि व अधिकारी लोगों द्वारा तालाब की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में देखा गया है कि श्रद्धालु बड़े निराश होते हैं। मंदिर प्रांगण के तालाब में जलकुंभी से भरे होने के कारण पालतू मवेशी जंगली जानवर व कुत्ते मैदान समझ कर कई बार धोखा खा चुके हैं पालतू मवेशी हरे चारे समझकर दौड़ते हुए आते हैं और पानी के अंदर घुस जाते हैं इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है अगर इस पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी घटना का होने की आशंका है।

There is no ads to display, Please add some


