गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में भी दीपक जलाकर एवं विशेष पूजा अर्चना के साथ उत्सव मनाया गया शिक्षक खोमान सिन्हा ने बताया कि 500 वर्षों के संघर्षए त्यागए तपस्या के उपरांत आज 22 जनवरी सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पावन पर्व पर भारत सहित पूरे विश्व के सनातनी जनों ने दीपावली पर्व की तरह सब अपने घर के आंगन में दीपक जलाकर पटाखा फोड़ कर त्यौहार मना रहे हैं साथ ही स्कूली बच्चों को श्री रामचंद्र के कथा के बारे में बताया गया की श्री रामचंद्र जी ऐसे पुत्र थे जिन्होंने अपने पिता के आज्ञा से 14 वर्ष तक वनवासी रहे उन्होंने सत्य के रास्ते पर चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाया है हम लोग निश्चित ही पुण्य आत्मा है जो आज भगवान श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा को अपने आंखों से देख रहे हैं और इस जश्न में सम्मिलित हो पा रहे हैं दीप उत्सव में ग्राम के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित है
There is no ads to display, Please add some
