चिराग उपाध्याय
विश्रामपुरी (गंगा प्रकाश)।:- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, कुशल संगठनकर्ता प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता प.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़ेराजपुर मंडल के बूथों में मनाई गई।इसी तारतम्य में विश्रामपुरी पोलिंग बूथ में उपाध्याय की जयंती के साथ साहू भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात भी कार्यकर्ताओं ने ध्यान से सुना।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रभु नेताम, सांसद प्रतिनिधि ताराचंद सेठीया,सुरेन्द्र मरकाम,गौरव शार्दुल, विवेक चांदेकर, पवन प्रधान,उदय शोरी,संजय सोनी, कवलु चक्रधारी,सरोजनी चांदेकर, राधा यादव,रामकुमारी निषाद,सविता मरकाम एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




