गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक विश्व, एक स्वास्थ्य तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 100 डेज काउंड टू इंटरनेशनल योगा डे के तहत् एक सोशल मीडिया कैंपेन चलाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना, इंडियन यूथ रेडक्रास सोसाइटी एवं नैक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य प्रो. श्रीमति श्वेता मिश्रा ने स्वयंसेवको एवं छात्र -छात्राओं को योग का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवादास बंजारे ने योगा को नियमित रूप से अपने जीवनशैली में योग को सम्मिलित करने का शपथ दिलाया गया, उन्होंने ने बताया कि योग व्यक्ति के संपूर्ण मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। प्रो. रितेश गोलक्षा ने बताया कि योगा अपने आप में एक अलग स्फूर्ति प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के अगली कड़ी में योग प्रदर्शन एवं योग व्याख्यान में स्वयंसेवक धनेश्वरी साहू एवं डिगेश्वरी साहू ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल की। योग पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वयंसेवक सोहद्रा सिन्हा एवं रुपेश्वरी साहू ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल की। छात्र छात्राओं के बीच योग प्रर्दशन प्रतियोगिता में स्वयं सेवक नीतू साहू एवं वीनिशा साहू ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इस मौके पर पूर्व दलनायक चितेश्वर कुमार साहू, पूर्व दलनायिका मनिषा साहू, दलनायक पुरुषोत्तम यादव, दलनायिका दुर्गा साहू, दिवा संगठक यश धु्रव, ज्ञापन संगठक सोहद्रा सिन्हा, रुपेश्वरी साहू, सहित नोमेश्वरी साहू, रेवतीरमन साहू, टोमेश्वरी साहू, लोकेश्वरी साहू, रेशमी कुर्रे, तेजेश्वनी धु्रव आदि एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थिति रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version