गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। -राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग आंतरिक गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यान चंद के जन्मतिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती श्वेता मिश्रा के द्वारा पद्मभूषण मेजर ध्यान चंद की छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद निषाद ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये कहा कि मेजर ध्यान चंद को फुटबाल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन के समतुल्य माना जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवादास बंजारे द्वारा छात्र.छात्राओं को स्वस्थ्य एवं फिट रहने हेतु संकल्प कराया गया। छात्र.छात्राओं के लिए विविध खेल यथाः. कैरम शतरंज कुर्सी दौड़ रस्सी कूद चम्मच दौड़ स्लो सायकल रेस भौरा बोरा दौड़ और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र.छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अधिकाधिक संख्या में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराते हुये जीत हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता में सुरेन्द्र व तोरण ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में उज्ज्वल प्रकाश और कोपेश्वर पाटकर विजेता और उपविजेता घोषित हुये। स्लो सायकल रेस में चंद्रभानू और आनंद क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ को नीतू ने अपना नाम कराया । चम्मच दौड़ में भूमिका प्रथम स्थान पर और ओसमी द्वितीय स्थान पर रही। रस्सी कूद में कुणाल विजेता रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में साक्षी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रितेश गोलछा तीरथ राम कपूर डॉण् अलका कौशिक महेन्द्र भारद्वाज मिथलेश सेन श्रीमती तेजेश्वरी साहू श्रीमती विद्या साहू सुश्री उर्वशी चंद्राकर सुश्री देवश्री कुर्रे बलराम नागवंशी हीरा सिंह कोमल निषाद परमानंद श्रीमती प्रतिभा निषाद तेजराम सोनवानी का प्रशंसनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायक चितेश्वर साहू के द्वारा दिया गया।
फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में विविध खेलों का आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




